Thursday, 8 November 2012

gramsabha me ho mahila ki bhagidari

ग्राम सभा में 50 फीसद महिलाओं की हो भागीदारी
मुजफ्फरपुर की महिला हो रही जागरूक .उन्होंने अपना आगाज बजवाता इसके लिए सुरु  कर दिया है .देखिये उसकी एक बानगी 

अपराजिता महिला जनप्रतिनिधि संगठन के सदस्यों ने गुरुवार को मांगों के समर्थन में रैली निकाली। वहीं प्रतिनिधि मंडल ने 18 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन भी डीएम को सौंपा। इस दौरान समाहरणालय परिसर पहुंची रैली में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाए जाने पर प्रशासन ने उसे जब्त कर लिया। इस संबंध में नगर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। मजिस्ट्रेट वशिष्ठ कुमार के बयान पर पार्वती देवी, विद्या देवी, जयकाली देवी, मीरा देवी और लक्ष्मी देवी को नामजद करते हुए अन्य को अभियुक्त बनाया गया है।
निर्देश की संचालिका रंभा कुमारी, पार्वती देवी, लक्ष्मी देवी, विद्या देवी, विमला देवी, जहांआरा, लालमुनी देवी ने बताया कि ग्राम पंचायत के कार्यो को सशक्त एवं सुचारू रूप से संचालन की मांग को लेकर रैली निकाली गई। डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में प्रमुख रूप से पंचायत का कार्य संचालन नियमावली का गठन, नियमित व प्रभावी बनाने को ठोस नियम, ग्राम सभा में 50 फीसद महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित, वार्ड सभा को कानूनी मान्यता, जविप्र की दुकान के आवंटन में 50 फीसद महिलाओं को आवंटन, मध्याह्न भोजन में वृद्धों व बेसहारों को भी शामिल करने, निगरानी समिति में कम से कम आधी संख्या महिलाओं की हो, पंचायत प्रतिनिधियों को मानदेय एवं भत्ता की व्यवस्था सहित अन्य मांगे शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment